Elon Musk इतना नुकसान शायद ही आज तक किसिका नही हुआ।

#Elonmusk 
साल 2022 Elon Musk के लिए बेहद खराब साबित हुआ. जहां एक ओर उनकी नेटवर्थ में जोरदार गिरावट देखने को मिली, तो वहीं इसके चलते उन्होंने दुनिया के सबसे अमीर का ताज भी गंवा दिया. 2023 की शुरुआत में भी उनकी नेटवर्थ में गिरावट देखने को मिल रही है।
कभी दुनिया में सबसे अमीर इंसान के तौर पर पहचाने जाने वाले Tesla के सीईओ Elon Musk के बुरे दिन खत्म होते नजर नहीं आ रहे हैं. उनकी संपत्ति जिस तेजी से घट रही है उससे टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में उनकी नंबर दो की कुर्सी भी खतरे में है. लेकिन इस बुरे दौर में भी उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) बना दिया है. मस्क ने पिछले दो महीने में ही सबसे ज्यादा पैसे गंवाए हैं।

अरबपति कारोबारी और टेस्ला के सीईओ Elon Musk ने नंबर एक अमीर का ताज गंवाने के बाद पैसे गंवाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. टेक टाइकून की संपत्ति में बीते साल के आखिरी दो महीनों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली और उन्होंने अपनी नेटवर्थ का एक बड़ा हिस्सा गंवा दिया. फोर्ब्स के आंकड़ों के आधार पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने एक ब्लॉग में बताया है कि एलन मस्क ने 2021 के हाई लेवल से अपनी नेटवर्थ (Elon Musk Net Worth) में अब तक 182 अरब डॉलर (करीब 14.71 लाख करोड़ रुपये) गंवा दिए हैं. ऐसा करने वाले वे इतिहास के पहले व्यक्ति बन गए हैंl


गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज स्रोतों को जोड़ने से यह रकम 200 अरब डॉलर के करीब होने का अनुमान है.' बिजनेस स्टैंडर्ड पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क ने 182 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाकर जापानी अरबपति (Japani Billioner) के नाम पर दर्ज इस विश्व रिकॉर्ड को बड़े अंतर से तोड़ दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने